Kaimur Top News: यूपी पुलिस ने कुदरा में छापामारी कर गैरेज से चोरी की चार बाइकें कीं बरामद
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: युपी के चंदौली जिला के अलीनगर थाना की पुलिस ने कुदरा में छापेमारी कर मंगलवार को राजकीय अस्पताल के निकट कैमूर ऑटो सर्विस सेंटर नामक मोटर साइकिल रिपेयरिंग गैरेज मे छापेमारी कर चोरी की चार बाईक जब्त की यूपी पुलिस गैरेज के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है.छापेमारी के दौरान घटनास्थल पर आसपास के लोग काफी संख्या में लोग जुट गए घंटे भर से अधिक समय तक चली छापेमारी.अलीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी चतुर्वेदी के नेतृत्व में सादे लिबास में कुदरा पहुंची यूपी पुलिस की छापामारी टीम में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी शामिल थे.घटना की जानकारी मिलने पर कुदरा थाना की पुलिस भी उस जगह पर पहुंची और उत्तर प्रदेश की पुलिस का सहयोग किया.
इस संबंध में अलीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद की गई बाइकें उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से चुराई गई हैं.
इस सिलसिले में चल रहे अनुसंधान के क्रम में चोरी की बाइकों को कुदरा में खपाए जाने की बात सामने आई जिसके बाद मामले में छापेमारी की गई यूपी से चुराकर कुदरा में खपाई जाती थी. बाइक उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों को कुदरा में बरामद किए जाने से इस बात का खुलासा हुआ कि वहां से चुराई गई बाईके यहां पर लाकर खपाई जाती थी चूंकि उन पर नंबर प्लेट नहीं है अथवा फर्जी नंबर प्लेट है इसलिए वे किन किन स्थानों से चुराई गई हैं. इस बात की जानकारी पूरी छानबीन के बाद ही हो पाएगी.इस सिलसिले में चल रहे अनुसंधान के क्रम में चोरी की बाइकों को कुदरा में खपाए जाने की बात सामने आई। जिसके बाद मामले में छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही.स्थानीय लोगों में बरामद बाइकों की संख्या को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही. यूपी के पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों को कुदरा मे बरामद किए जाने से इस बात का खुलासा हुआ है. अलीनगर में काफी बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी इसमें क्षेत्र से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर सूचना मिली कुदरा में कैमूर सर्विस स्टेशन गैरेज में अलीनगर थाना क्षेत्र के चोरी हुई चार बाइके रखी गई है. इसके बाद कुदरा थाना के सहयोग से गैरेज में छापेमारी की गई इससे चार बाइक बरामद की गई.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment