Kaimur Top News: बक्सर संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव में जीत हार की भूमिका निभाएंगे फर्स्ट टाइम वोटर
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बक्सर संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा सीट आती है इस बार नए युवाओं की वोटरो की संख्या बढ़ी है जो पहली बार वोट डालने को आतुर हैं इनका मतदान बक्सर क्षेत्रीय की राजनीति की दशा व दिशा तय करेगी इस बार मतदाता 18 से 19 वर्ष के बीच के पहली बार बने मतदाताओं में चुनाव को लेकर खास उत्साह है. पहली बार मतदान का प्रयोग करने वाले वोटरों की संख्या पहले की तुलना से इस बार ज्यादा बढा है .युवाओं की चर्चाओं और बयान पर ध्यान दें तो यह बात सामने आती है कि युवक काफी आगे की सोचते हैं कहते हैं कि सरकार सड़क बिजली पानी उद्योग जो भी विकास योजनाएं बनाएं व भविष्य को सोचकर बने युवाओं और युवाओं और देश को अगले 25-30 वर्षों में क्या आवश्यकता होगी उसे ध्यान में रखा जाए साथ ही युवा देश की राष्ट्रीय सुरक्षा स्वाभिमान सफाई को भी तहजीब देते है.आज का युवा पहले अपने नागरिक झमझता है। उसे जाति धर्म से विशेष लेना देना नहीं है यह शिक्षा को महत्व देते है और यहां तक सोचते हैं कि राजनीति में भी शिक्षा को अनिवार्य किया जाय बक्सर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा सीट चुनाव में 18 से 19 साल तक के वोटों की संख्या बढ़ी है लोकसभा चुनाव में जहां विधानसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 6 हजार चार वोटर्स हो गये है वर्ष 2014 में बक्सर संसदीय क्षेत्र में कुल 16 लाख 40 हजार 628 मतदाता थे. जिसमें 8,88,204 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था.इस बार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव मे वर्ष 2014 के चुनाव की तुलना मे मतदाताओं की संख्या मे काफी इजाफा भी हुआ है. 2014 में जहां 16 लाख 40 हजार 628 मतदाता थे. अब 2019 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 18 लाख 6 हजार चार हो गई है .
बक्सर लोक सभा अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभाओं मे ब्रह्मपुर में 331006 बक्सर में 284915 डुमरांव में 311152 राजपुर में 315718 रामगढ़ में 268313 दिनारा में 294900 मतदाता हैं. जिसमें रामपुर में सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या है. तथा रामगढ़ में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है. फिलहाल चौक चौराहों पर चुनावी बयार चरम है.अब देखना है .मतदाता इस बार किसको अपना मत देकर संसद मे भेजते है.2018-19 मे 18-19 साल के होने वाले 1लाख 65 हजार तीन सौ 76 नये युवाओं को जोड़ा गया है. हालांकि पिछली लोकसभा चुनाव में युवा वोटरों की संख्या इस बार के मुकाबले अधिक रही है जो किसी भी चुनाव में हार जीत कराने में अहम रोल रखती है. ऐसे में युवा वोटर्स पर सभी पार्टियों के नेताओं की नजर है. आम चुनाव की तारीखों का ऐलान होते हैं बक्सर संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी परवान पर है .बिहार राज्य में सभी शास्त्रों में खड़ा होना निर्धारित है राज्य में 11 अप्रैल से पहले चरण का चुनाव शुरू होगा तथा 19 मई को मतदान के साथ अंतिम चरण का संपन्न हो जाएगा.
बक्सर संसदीय क्षेत्र में भी अंतिम चरण में 19 मई को मतदान की तिथि निर्धारित है और चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणाओं के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है और इसके साथ ही आचार संहिता के पालन के आलोक में अधिकारियों ने करवाई भी शुरू कर दी है चुनावी समीकरणों पर इस बार गौर करें तो 2014 के चुनाव के मुकाबले इस बार समीकरण बदला हुआ हुए हैं.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment