Kaimur Top News: मुंडेश्वरी धाम में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा
कैमूर टॉप न्यूज ,कैमूर: मंगलवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद ने मुंडेश्वरी धाम में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. चैत नवरात्र को लेकर उन्होंने धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह से कई जानकारियां भी ली.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष डीएम, एसपी व सचिव ने बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव के अलावा कई पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सुरक्षा, शौचालय, स्नानागार व रात्रि में ठहरने के लिए उत्तम प्रबंध का जायजा लिया.डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद व सचिव ने मुंडेश्वरी धाम परिसर में घूम घूम कर चारों तरफ़ सुविधा के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इस मौके पर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के साथ जिला के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे.






Post a Comment