Header Ads

Kaimur Top News: पुलिस ने लूटकांड व फायरिग के दो आरोपितों को दबोचा

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: मंगलवार की रात रामगढ़ व कुढ़नी थाने की पुलिस पुलिस ने लूटकांड व फायरिग के दो आरोपितों को दबोच लिया.इसमें कुढ़नी थाना कांड संख्या 19/18 का अभियुक्त अंतरजिला अपराधी दिनेश चौहान भी शामिल है, जो इससे पहले विभिन्न थाना क्षेत्र के मामलों में चार बार जेल जा चुका है.कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें रामगढ़ थाना कांड संख्या 87/19 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त नारद मुनि पिता स्व. देव चरण सिंह ग्राम सिसौड़ा थाना रामगढ़ व कुढ़नी थाना कांड संख्या 19/18 के अप्राथमिकी अभियुक्त दिनेश चौहान पिता भुनेश्वर चौहान ग्राम सरंजा थाना राजपुर जिला बक्सर का नाम शामिल है. 30 मार्च को रामगढ़ थाना क्षेत्र के थाना सिसौड़ा गांव में नारद मुनी ने पत्नी से मारपीट के दौरान कट्टा से फायरिग कर दी थी.

 घटना के बाद उसकी पत्नी ने रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया था. गिरफ्तारी के बाद उसके बयान पर घर से कट्टा भी बरामद किया गया. वहीं, कुढ़नी थाना क्षेत्र में गत वर्ष 6 जुलाई को ट्रैक्टर लूट की घटना हुई थी. अनुसंधान में अंतरजिला अपराधी दिनेश चौहान का नाम आया था. उसके पास से इस कांड में लूटे गए ट्रैक्टर को बेचकर हिस्सा में मिले 14 हजार रुपये भी बरामद किया गया है.एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस कांड में लूटे गए ट्रैक्टर की ट्राली व मोबाइल को पूर्व में ही पुलिस ने बरामद किया है. वह राजपुर, दिनारा , बक्सर व इटाढ़ी थाना में दर्ज आपराधिक मामलों में चार बार जेल गया था. इसकी गिरफ्तारी से बक्सर जिले की पुलिस को भी राहत मिली है.







No comments