दुर्गावती के मरहियां मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल साबिर ने भी तोड़ा दम..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां मोड़ के समीप 13 जुन की देर शाम को भीषण सड़क हादसे मे घायल हुए साबिर अंसारी ने भी वाराणसी के एक अस्पताल मे इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है. मालुम हो की दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी हैदर अंसारी की पत्नी ऐशा बीवी,बड़ा बेटा असदुल्लाह अंसारी,छोटा बेटा साबिर अंसारी ने 13 जून को चांद थाना क्षेत्र के चन्ना गांव से एक शादी समारोह मे शामिल होकर मां बेटा भाई बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे लोग मरहिया मोड़ के पास पहुंचे मोहनिया की तरफ से आ रहे एक बालू लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. जिससे असब्दुल्ला 20 वर्ष की मौके पर मौत हो गई और ऐशा बीबी को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही इलाज के क्रम में दम तोड़ दी थी. हादसे में घायल साबिर अंसारी 10 वर्ष का एक वाराणसी अस्पताल में इलाज चल रहा था. मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई. साबिर की मौत हो जाने के बाद बीएचयू वाराणसी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद शव को कोटसा गांव में लाया गया. शव गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी. परिजनों ने मंगलवार की देर शाम साबिर का शव स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट...



Post a Comment