पुलिस वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर,बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती कैमूर: दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर चिपली गांव के पास पुलिस की वाहन में एक ट्रक टकरा गई. हालांकि घटना में थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए. घटना के बाद पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे मे कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद एवं पुलिसकर्मी छापामारी करने के लिए बोलेरो वाहन से कर्मनाशा बाजार की ओर निकले हुए थे. उधर से लौटते समय बोलेरो जैसे ही चिपली गांव के पास पहुंची. यूपी से मोहनियां की तरफ जा रहे एक ट्रक ने बोलेरो मे टक्कर मार दिया. परिणाम स्वरूप बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने पिछाकर चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया. पुलिस ट्रक सहित चालक को कब्जे में कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने मे जुट गई.
कैमूर पटॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट..



Post a Comment