तेज रफ्तार ट्रक ने एनएच-2 पर पिकअप में मारी टक्कर 3 बच्चों समेत चार लोग घायल...
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: तेज रफ्तार ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर गुरुवार को कुदरा थानाक्षेत्र में पिकअप में टक्कर मार दी. ट्रक के टक्कर से पिकअप पर सवार तीन बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार घायलों में राजीव प्रसाद केशरी 35 वर्ष दुर्गावती थानाक्षेत्र के बढूरी कर्मनाशा गांव के निवासी बताए गए हैं. जबकि पूजा कुमारी 9 वर्ष, रिमझिम 6 वर्ष व आकाश 6 वर्ष रोहतास जिला के बड्डी थानाक्षेत्र के खुड़नू गांव के निवासी सुनील साह की बच्चे बताए जा रहे हैं. घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग परिजनों के साथ पिकअप पर सवार होकर बढूरी से खुड़नू जा रहे थे. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर बीज निगम से पूरब चिलबिली मोड़ के पास बच्चों को लघु शंका कराने के लिए वाहन को खड़ा किया गया था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारते हुए भाग निकला. अवर निरीक्षक जमील खान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. इस घटना के पूर्व भी दुर्घटना वाली जगह के आसपास कई घटनाएं घट चुकी हैं.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए इंद्रकात तिवारी की रिपोर्ट..



Post a Comment