Header Ads

शादी के नियत से बहला फुसलाकर लड़की भगाने के आरोप में मामला दर्ज..


कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: शादी की नियत से  लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. आपको बता दें कि जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को शादी की नीयत से भगाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में लड़की के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लड़की भगाने का आरोप सुनील साह के पुत्र अजय कुमार गुप्ता पर लगाया है. पिता सुनील साह, उसकी पत्नी पानपती देवी, भाई अमित कुमार गुप्ता को भी इस मामले में शामिल होने की बात लिखी है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. नामजद लोगों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा.  मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस अपनी  कार्रवाई कर रही है.


No comments