ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त जब्त हुए दो बालू लदे ट्रैक्टर..
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: कैमूर पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद के सख्त आदेश पर रामगढ़ थाना ने गुरुवार की रात्री गस्ती में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए. जिनमें से दोनों ट्रैक्टर ओवरलोडिंग और दो बिना रजिस्ट्रेशन के पाए जाने पर दोनों को जब्त किया गया. ट्रैक्टरों को रामगढ़ पेट्रोल पंप से 11:00 बजे रात में जब्त किया गया. रामगढ़ थानाअध्यक्ष नेयाज अहमद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ओवरलोडिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी और प्रशासन इससे सख्ती से निपटेगा.



Post a Comment