Header Ads

निर्भया सेना के जिला विधि सलाहकार बने चौबे...


 कैमूर टॉप न्यूज़, कैमुर: कैमूर जिले के भभुवा व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में गुरुवार को निर्भय सेना की एक बैठक हुई. जिसमें सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ताओं व युवा अधिवक्ताओं की विशेष उपस्थिति रही. इसमें अधिवक्ता हितों पर विशेष चर्चा भी हुई. साथ ही साथ कैमुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ चौबे को सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा बाबा द्वारा निर्भया सेना के कैमूर जिले का जिला विधि सलाहकार नियुक्त किया गया. इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव को जिला सह विधि सलाहकार नियुक्त किया गया. बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष ताहा खान, बिहार युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कश्यप ओझा, रमेश तिवारी 'बबलू', मधुबन चौबे, वेद प्रकाश,अलवारिस खां, कृष्णकांत पांडेय,आदित्य सिंह,विरेंद्र कुमार सिन्हा,पारस नाथ गुप्ता, ओंकार नाथ मिश्रा, जय प्रकाश चौबे,चंद्रशेखर शुक्ला, संजय तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, बद्री सिंह, भगवान कुशवाहा, सुदामा प्रसाद,चंद्रशेखर कुशवाहा सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने सेना के साथ दमदारी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. साथ ही यह प्रण भी लिया कि आज के दौर में नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए निर्भया सेना द्वारा किसी भी पीड़ित महिला को न्याय दिलवा कर हरसंभव उसकी मदद की जाएगी.


- कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मोहनिया से जी पी सोनी की रिपोर्ट


No comments