Header Ads

खुशबारी : सरकारी स्कूल में अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब का किया शुभारंभ..

कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़: प्रखण्ड के सिसौड़ा में उत्कर्मित मध्य विद्यालय सिसौड़ा में स्मार्ट क्लास रूम में बड़े प्रोजेक्टर के साथ दस कंप्यूटर सिस्टम लैब खोला गया। जहां शिक्षा व्यवस्था को लेकर सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं के लिए अहम योगदान निभा रहें है। जहां छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल बना हुआ है, एवं बेखूबी से बच्चें  प्रशंसा कर रहें हैं। विद्यालय में  दस कंप्यूटर सिस्टम लगाकर शुरू हुई कंप्यूटर की अत्याधुनिक लैब शिक्षा जिसमें आज बच्चें को शुरुआती ज्ञान कंप्यूटर का ठीक जानकारी देने हेतु  कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने किए। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने विधि- व्यवस्था को लेकर सफल एवं तकनीकी जानकारी दी गई। कंप्यूटर शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को  कंप्यूटर की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चालू-बंद करने एवं पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर के बारे में बताया। वहीं पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा की जरूरत हर किसी को है। क्योंकि प्रत्येक क्षेत्र के संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा केंद्रों, स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों एवं यहां तक दुकानों पर भी कंप्यूटर शिक्षा की जरूरत है। इसलिए विद्यालय के बच्चों को इस व्यवस्था का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका रागिनी श्रीवास्तव, लालसा देवी, तमन्ना खातून, सुष्मिता कुमारी, अनिता देवी, जहारा आलम, संजय बैठा, मनीष शर्मा एवं निर्मल कुशवाहा उपस्थित रहें।

रिपोर्ट : अमित कुमार गुप्ता 

No comments