बड़ी खबर : वीडियो : बच्चा अपहरण के मामले को लेकर पुलिस व पब्लिक में हुई झकडप,एक जवान घायल, बच्चा आरोपी के घर से बरामद..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले से बड़ी खबर है कि बच्चा अपहरण होने के मामले को लेकर पुलिस एंव पब्लिक में हुआ बेजोड़ झड़प पब्लिक ने किया पथराव तो पुलिस ने किया लाठी चार्ज एक पुलिस का जवान घायल सूचना पर पहुँचें एसपी, डीएसपी सहित सभी थानों की पुलिस ने अपहृत बच्चे को किया बरामद साथ ही आरोपी को भी किया गिरफ्तार और आगे की मामले की जांच में जुट गया है. मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव का है.वहीं कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि अखलासपुर गांव से एक बच्चा गायब था जिसके बाद अखलासपुर के ग्रामीणों द्वारा अपहरण के संदेह के आधार पर उसी गांव के अभय प्रताप सिंह को बंदी बना लिया गया था जिसको छुड़ाने गई पुलिस के साथ लोगों में झकडप हो गया और लोगों द्वारा पथराव किया जाने लगा जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज करके लोगों को वहाँ उपद्रव करने से रोका गया है जिसके बाद गायब बच्चा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया है.वहीं जब बच्चे से पूछताछ किया गया तो बच्चा के द्वारा बताया गया कि उसके खेत से खाने के लिए थोड़ा सा धान ले लिया गया था जिसको लेकर अभय प्रताप सिंह के द्वारा बच्चे को अपने घर मे ले जाकर बंद कर दिया गया था, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है और इसके परिजनों को सूचना दे दिया गया है कि वो आकर बच्चे को ले जाये, इस झड़प में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है जिसका इलाज कराया जा रहा है,फिलहाल मामले को पुलिस के द्वारा शांत कराया जा चुका है अभी माहौल शांत है और आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखकर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है.
वीडियो :

Post a Comment