जिप सदस्य ने ग्रामीणों को दिया सौगात,लाखों की लागत से छठ घाट का कराया निर्माण..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मंगलवार को भभुआ प्रखंड के जागेबाराव पंचायत के तरहनी गाँव मे छठ घाट का शुभ उद्घाटन जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने किया है,जहाँ ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर दौड़ गई,मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने कहा की बिहार राज्य पंद्रहवा वित्त आयोग की जिला परिषद मद से कुल 7,41,500 सात लाख एकतालिस हजार पाँच सौ रुपये की राशि से घाट का निर्माण कराया गया है ग्रामीणों की मांग पर यह घाट का निर्माण कराया गया है जहां छठ घाट को बन जाने से महिला छठ काफी सहूलियत मिलेगी.जिला परिषद सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर छठ घाट का निर्माण तरहनी गांव में कराया गया है छठ घाट बन जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर दौड़ रही है हम ने ग्रामीणों से वादा किया था कि जितने के बाद गांव का विकास करूंगा जिस वादे को मैं धीरे धीरे पूरा कर रहा हूँ,कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया धीरज उपाध्याय, ग्रामीण साधु शरण सिंह काशी सिंह शिव नारायण,डॉक्टर सुरेश यादव बृजेश कुमार भगत कुशवाहा जितेंद्र सिंह शिक्षक राकेश बिंद सद्दाम हुसैन सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment