दुर्गावती में खाद वितरण में हुआ हंगामा 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर लगा आरोप..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : जिले के स्थानीय प्रखंड में खाद को लेकर मारामारी चल रही है इसी क्रम में खाद बिक्री के दौरान किसानों के हंगामे के कारण अंशु खाद भंडार सावठ तथा बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र दुर्गावती पर किसानों द्वारा हो हल्ला और झड़प को लेकर कृषि समन्यक अभय कुमार सिंह के द्वारा 5 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। इनका कहना है कि खाद बांटते समय कुछ दारू के नशे में लोग क्रमबद्ध लाइन लगाने के कहने के बाद गाली गलौज और मेरे साथ उदंडता से पेश आए जिसके चलते खाद का वितरण अंशु खाद भंडार सावठ में बंद रहा। इस संबंध मे 5लोगो के खिलाफ थाने में आवेदन दे उचित करवाई करने के लिए गुहार लगाई गई है। वही बिस्कोमान के मैनेजर विकास कुमार सिंह के द्वारा बिस्कोमान भवन पर सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा 1200 रूपया नगद लेकर फरार होने के मामले में 4 नामजद सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने मे आवेदन दिया गया।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment