दुर्गावती में चोरों की हौसला बुलंद, ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए चोर,थाने में प्राथमिकी दर्ज..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र के छावो रोड में एक बाउंड्री का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरों ने चुरा लिया। जिसके बाद इस संबंध में पीड़ित के द्वारा दुर्गावती थाने में तहरीर दी गई। जिसमें पीड़ित के द्वारा आवेदन में दिया गया कि छांवो रोड स्थित बाउंड्री का रात में ताला तोड़कर उसमें से समर्सिबल सेट, सीमेंट, ड्रम, केबल, एलईडी लाइट, एंगल इत्यादि चोरी कर लिया गया। वही पीड़ित रोहित सिंह के द्वारा इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया। पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment