Header Ads

विद्युत के चपेट में आने से महिला झुलसी,सदर अस्पताल में इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ :शुक्रवार को शहर के भभुआ वार्ड नं-13 में बिजली का करेंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलसी गई,झुलसी महिला भभुआ वार्ड नं 13 निवासी सलामुद्दीन की 50 वर्षिय पत्नी रूबी खातून बताई गई है। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि महिला घर में हीटर पर पानी गर्म कर रही थी जहाँ हीटर का टूटा हुआ तार के सम्पर्क में आने से महिला झुलस गई जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा झुलसी महिला का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments