Header Ads

सरस्वती पूजा के दौरान डी.जे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : थानाध्यक्ष

कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़/भभुआ : आगामी 26 जनवरी को जिले के विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट है.सरस्वती पूजा को लेकर जिले के सभी थाने में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्षों के द्वारा किया जा रहा है.इसी दौरान रविवार को रामगढ़ थाना परिसर में थाना अध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार के नेतृत्व में बैठक किया गया.

उक्त  बैठक में नगर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा.वही पूजा स्थल पर लाउड स्पीकर का प्रयोग करना है.वही लाउड स्पीकर रात 10 बजे तक बंद करना होगा.नहीं तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगी.
वही थाना अध्यक्ष ने कहा कि 27 जनवरी को मूर्ति विसर्जन करना है. विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकालना है.वही विसर्जन अपने नजदीकी ही तलाब में करना है.नदी में विसर्जन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. वहीं उक्त बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने अपने क्षेत्र की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी.लोगों की जानकारी पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी समस्या होती है तो थाने से तत्काल संपर्क करें.

मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह, उप चेयरमैन प्रतिनिधि शेख कासिम, सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास गुप्ता, मुखिया प्रदीप कुशवाहा,रवि शंकर गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


- अभिषेक राज के साथ धीरेंद्र गुप्ता 

No comments