सरस्वती पूजा को लेकर मोहनियां थाने में हुई शांति समिति की बैठक..
कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया : थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.अध्यक्षता थानाध्यक्ष ललन कुमार ने की. बैठक में शहर के जनप्रतिनिधि एवं पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए. थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील की.उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पंडालों में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. आने वाले गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा का त्यौहार होने की वजह से चहल पहल भी ज्यादा रहेगी.उन्होंने त्यौहार की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि शांतिपूर्ण और सौहार्द तरीके से सभी लोग त्यौहार को मनाए. बताया कि अगले 27 जनवरी को सूर्यास्त होने तक सभी पूजा पंडाल समिति के लोग समय से विसर्जन का काम कर लेंगे ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके. कहां की पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया.इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम, नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन अज्ञेय विक्रम बोस्की पंकज गुप्ता काशी सिंह रामजी यादव मनीष खरवार अमित सिंह राजपूत संजय सिंह गुड्डू सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे.
रिपोर्ट- मुबारक अली

Post a Comment