Header Ads

नही रहे भाजपा नेता घनश्याम लाल ,नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि...

कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : स्थानीय प्रखंड के मधुरा गांव निवासी जेपी आंदोलन के सिपाही सह भाजपा के कद्दावर नेता घनश्याम लाल श्रीवास्तव  का दिल का दौरा पड़ने की वजह से शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी मिलते ही दुर्गावती सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई जो जहां था वहीं से अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए दौड़ पड़ा। लोगों की काफी संख्या में भीड़ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के द्वारा उनके शव को दुर्गावती बाजार लाया गया जहां पर लोगों ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  लोगों ने जानकारी देते हुए  बताया कि घन श्याम लाल एक जुझारू नेता थे जो जेपी आंदोलन के समय जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में आंदोलन किए और जेल भी गए थे । इतना ही नहीं वह अयोध्या राम मंदिर के समय जेल भरो आंदोलन  हुआ था उसमें भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। सामाजिक कार्यों के लिए लोग कहते हैं कि किसी भी समाज के काम के लिए लगातार लड़ाई लड़ते रहते थे। R.S.S. एवं भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से उनका बेहतर संबंध था।  किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। दो रोज पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी परिजनों के द्वारा उन्हें लेकर वाराणसी के बीएचयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा जवाब दे दिया गया जिसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने शुक्रवार को करीब 2 बजे भोर मे अंतिम सांस लिया। इसके बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव मधुरा लाया गया इसके बाद उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लग गया।  भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के द्वारा उनके शव को भाजपा कार्यालय पर दुर्गावती लाया गया जहां पर भाजपा के झंडे में उनके शव को लिपट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ,कैमूर के पूर्व चेयरमैन विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील सिंह, दुर्गावती भाग-2 के जिला परिषद सदस्य दीपक यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता दारा सिंह, वीरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय उर्फ बबलू पांडेय, डा रामराज भारती, छांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गजानंद यादव, मसौढा पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह, भाजपा के महामंत्री विपिन केवट, देव मुरत पांडेय सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : पिंटू तिवारी 

No comments