कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन आज उन्होंने मोहनिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पखवारा जयंती समारोह के अवसर पर किसान सम्मेलन के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बोला कि नीतीश कुमार हमेशा कटोरा लेकर दिल्ली जाते हैं बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने नीतीश जी आपको शर्म नहीं आता आपको विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और आपको 350 करोड़ के जहाज पर भी चढ़ना है ऐसा भिखारी आपने नहीं देखा होगा शर्म घोलकर पी जाने वाले इस राज्य के मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार है.
Post a Comment