Header Ads

कड़ाके की ठंड में बिस्कोमान पर लग रही है किसानों की लंबी लाइन..

कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर डेक्स :सोमवार को भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी बिस्कोमान भवन पर यूरिया खाद को लेकर किसानों की लंबी कतार लगी रही.वही किसानों ने बताया कि धान कटने के बाद गेहूं की खेत में बुआई गई हो गई है.जिसके बाद यूरिया खाद की आवश्यकता है.जो यूरिया खाद को लेकर बहुत काफी किल्लत है. जहां खाद मिल रहे हैं वहां खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं.एक तरफ बिहार सरकार कहती है कि किसानों को कई तरह की योजनाएं दी जा रही हैं.जबकि किसान खाद से ही परेशान है जो उनको सही समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है.जिसके चलते अपने खेत में सही समय पर यूरिया खाद को नहीं डाल पा रहे हैं.वही बिस्कोमान भवन पर यूरिया खाद ले रहे किसान आलोक कुमार पांडेय और सोनू कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक किसान पर 4 यूरिया खाद की बोरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि वैसे किसान जिनके पास अधिक भूमि हो खेती करने के लिए वैसे किसानों के लिए चार बोरी यूरिया खाद से काम नहीं हो पाएगा. 4 बोरी यूरिया खाद के साथ दो नैनो यूरिया की लिक्विड भी दिया जा रहा है. जिससे किसान लेने में असंतुष्ट हैं.वही बिस्कोमान भवन पर किसानों की अधिक भीड़ होने से लाइन को कतार में लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवान भी तैनात किया गया है.ताकि यूरिया लेने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके.

No comments