सरस्वती पूजा को लेकर दुर्गावती थाने में हुई शांति समिति की बैठक..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह एवं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं पूजा कमेटी के सदस्य शामिल थे वही 26 तारीख को सरस्वती पूजा के बाद 27 तारीख को मूर्ति विसर्जन करने के लिए कहा गया। थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने का अपील करते हुए कहा कि पूजा के दौरान पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आने वाले गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा का त्यौहार होने की वजह से चहल पहल भी ज्यादा रहेगी। उन्होंने त्यौहार की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि शांतिपूर्ण और सौहार्द तरीके से सभी लोग त्यौहार को मनाए। बताया कि अगले 27 जनवरी को सूर्यास्त होने तक सभी पूजा पंडाल समिति के लोग समय से विसर्जन का काम कर लेंगे ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके।
कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया।इस मौके पर दुर्गावती प्रखंड के मुखिया, सरपंच एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट : पिंटू तिवारी

Post a Comment