कैमूर में पुलिसकर्मियों द्वारा वृद्ध शिक्षक को पीटने के मामले में डीएम ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड..
क्या था मामला :
जिले के भभुआ थाना क्षेत्र जयप्रकाश चौक पर महिला सिपाहियों पर एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, जिस बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हो रही है उसका नाम नवल किशोर पांडेय है. वह एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. वह प्रतिदिन की भांति तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ा कर अपने साइकिल से घर जा रहे थे. तभी भभुआ नगर के जयप्रकाश चौक के पास उनकी साइकिल गिर पडी. जिसके बाद भभुआ थाने की तरफ से यातायात व्यवस्था के लिए तैनात दो महिला सिपाही उनके पास गई और कहा है कि अपनी साइकिल हटा लीजिए. बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर पांडेय को साइकिल हटाने में देरी होने लगी तभी गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ही ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी. बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल है. वह कैमूर जिले के ही सोनहन थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं. रोज वह सोनहन थाना क्षेत्र से भभुआ थाना क्षेत्र में साइकिल से ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं.

Post a Comment