भूमि से संबंधित मामलों के निपटारे हेतु दुर्गावती थाने में लगाया गया जनता दरबार..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है।इस दौरान जनता दरबार में कुल 5 जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट दो मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, 3 मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह , अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह, राजस्व कर्मचारी शिवांगी पाठक एवं अंचल निरीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। 3 मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की।
रिपोर्ट : पिंटू तिवारी

Post a Comment