दुर्गावती में भूकंप रोधी भवन निर्माण के संबंध में राजमिस्त्रियों को दी गई जानकारी..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भूंकपरोधी भवन निर्माण के लिए कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के राज मिस्त्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को दुर्गावती प्रखंड परिसर के सभागार कक्ष में अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के सभी राज मिस्त्रियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भूकंप रोधी भवन निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि आज देश के विभिन्न इलाकों से आए दिन भूकंप आने की खबर सुनने को मिलती है। इस दौरान कई बड़ी घटनाएं भी घट जाती हैं। इससे बचाव के लिए भूकंपरोधी भवन की आवश्यकता बढ़ गई है।प्रशिक्षण ले रहे राज मिस्त्रियों को थ्योरी के साथ प्रखंड परिसर में वीडियो क्लिप के माध्यम से भी जानकारी दी गई। इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी शिवांगी पाठक एवं अंचल निरीक्षक अरुण सिंह मौजूद रहे।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment