Header Ads

निर्वतमान पुलिस कप्तान का जिला प्रशासन द्वारा किया गया विदाई समारोह..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ :सोमवार को जिलें के जगदहवा डैम पर निर्वतमान पुलिस कप्तान का जिला प्रशासन द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उक्त समारोह में जिले के सभी थानों से थानाध्यक्ष व पुलिस जवान शामिल रहे।वही उक्त समारोह में कैमूर जिले के नए पुलिस कप्तान ललित मोहन शर्मा व जिला अधिकारी नवदीप शुक्ला भी उपस्थित रहे। बता दे की निवर्तमान पुलिस कप्तान राकेश कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है। जबकि कैमूर जिले के नए पुलिस कप्तान ललित मोहन शर्मा बने हैं। वही विदाई समारोह के कार्यक्रम में निवर्तमान एसपी राकेश कुमार एवं डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा भी नए एसपी ललित मोहन शर्मा को शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। वही निर्वतमान कप्तान राकेश कुमार संबोधन में कहा कि जिला के लोग अच्छे हैं।एक दूसरे से अच्छे संबंध बनाकर काम किए हैं। आगे उन्होंने कहा कि जिला में अच्छे तरीके से काम करें ताकि यहां के लोगों को जिला के प्रशासन पर विश्वास हो और एक दूसरे समझ सके। जबकि डीएम नदी शुक्ला ने बताया कि यहां के पुलिस प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग मिला सुख दुख में एक दूसरे को सहयोग किए और यही होना चाहिए कि जो भी थानाध्यक्ष है या पुलिस पदाधिकारी हैं। अपने निचले अधिकारी को सम्मान दें और उनके कामों को जिम्मेवारी दे ताकि अपने काम को अच्छे ढंग से कर सके और समाज में एक अच्छा संदेश जा सके तभी पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच में अच्छा संबंध रहेगा और अच्छा संदेश भी जाएगा। मौके पर भभुआ एसडीएम साकेत कुमार, सार्जेंट मेजर श्याम बिहारी राय, भभुआ एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह,मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान,डीआईओ टीम के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल, सोहन थानाध्यक्ष राकेश रौशन, कुदरा थाना अध्यक्ष संजय गुप्ता, दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,नुआवं थाना अध्यक्ष सुमित कुमार, चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पासी, करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघम सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अभिषेक राज

No comments