नवहट्टा में खेल - कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ :जिले के रामपुर प्रखंड के नवहाट्टा खेल मैदान पर बौद्ध विकास युवा क्लब एंव नेहरू युवा केंद्र के बद्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने किया वहीं मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सरकार के तत्वाधान मे नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा प्रखंड अस्तरीय खेल खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
जिसमे फुटबाल,बलिबाल, काबड्डी,100मी,200मी ,300मी 400 मीटर का दौड़ गोला एवं बैडमिंटन कराया जाना है जिसमे युवा और एंव युवती इस खेल कूद प्रतियोगिता में सामिल है
यह कार्यक्रम 2 जनवरी 2023 से लेकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगा मैं आज यहाँ युवाओं के बीच मैजूद हूँ और इनके प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार के द्वारा यह सराहनीय पहल है आज के महिला कबड्डी प्रतियोगिता मे दुर्गा स्पोटिंग क्लब सबार ने न्यू युवा महिला स्पोटिंग क्लब सबार के बिच कराया गया है।मैं सरकार का धन्यवाद देना चाहता हूं कि युवाओं के भविष्य को निखारने के लिए सरकार खेल कूद सहित अन्य तरह के प्रतियोगिता कराता है ताकि हमारे देश के बच्चे भी आगे बढ़ते रहें और आगे चलकर अपने देश का नाम रौशन करते रहें,मौके पर उपस्थित आयोजन अध्यक्ष डॉ हरिचंद जी, सचिव दीपक सिंह, कोच ओम प्रकाश राम, प्रधानाध्यापक राम कवल सिंह, शिक्षक विजय बहादुर पासवान, समाजसेवी मुकेश जायसवाल, ब्रजेश राम, सुरेश यादव, धर्मेंद्र गोंड सहित सैकड़ो लोग सामिल रहे।

Post a Comment