दुर्गावती में अन्नदाता बदहाल : खाद के लिए लगी लंबी कतार, हुई धक्का-मुक्की ..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : बिहार सरकार की उदासीन रवैया के कारण अन्नदाताओं का हाल बदहाल है। जहां एक तरफ किसानों का धान खलिहान में पड़ा हुआ है वहीं दूसरी तरफ खाद के लिए किसान जद्दोजहद कर रहे हैं। बता दें की दुर्गावती प्रखंड में यूरिया खाद के लिए अन्नदाताओं की जो दुर्दशा हो रही हैं उसकी स्थिति बद से बदतर है। सरकार किसानों को लेकर बेहद बेपरवाह दिख रही है। वैसे कहां जाए तो किसानों के प्रति जो सरकार की रवैया है वह असंवेदनशील है। किसान जिस स्थिति से गुजर रहे हैं उस दुर्दशा को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब सरकार को किसानों से कोई मतलब ही नहीं है। जब चुनाव आता है तो सरकार किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है जनप्रतिनिधि अलग-अलग दावे करते हैं लेकिन जब सरकार बन जाती है तो किसानों का दुख दर्द देखने वाला इस राज्य में कोई नहीं है । आज की तत्काल स्थिति से अवगत कराते हुए आपको बता दें कि एक तरफ किसान धान अधि प्राप्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। खलिहान में धान पड़ा हुआ है उसे कोई खरीदने वाला नहीं है सरकार की जो एजेंसियां काम कर रही हैं वे बहुत ही शीथील है। खलिहानों में धान रख कर उसे बेचने के लिए बिचौलियों का बाट जोह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों को खेत में खाद की आवश्यकता है लेकिन बाजार से खाद ही गायब है। जैसे ही किसानों को सूचना मिलती है कि दुकान पर खाद आ गई है किसानों की लंबी कतार लग जाती है। इस स्थिति से गुजर रहे किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील हो चुकी है।

Post a Comment