Header Ads

जाति आधारित गणना के पहले चरण के कार्य हुआ पूरा..

कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : प्रखंड सहित बिभिन्न क्षेत्रों में सात जनवरी से जाति आधारित जनगणना शुरू किया गया था जाति आधारित उक्त कार्य दो चरण में किया किया जाना है। जिसमें पहले चरण में मकान का नंबरीकरण तथा संक्षिप्त मकान की सूची का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जाति आधारित गणना के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा जो डाटा लिया गया है उसमें गणना ऐप में अपलोड किया जाएगा।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी का कहना है कि इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।बात दे कि सात जनवरी से शुरू हुए जातीय जनगणना में लोगों से 26 प्रकार के सवाल किए जा रहे है। पहले चरण के कार्य को पूरा करने के बाद प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रपत्रों को जमा किया गया। प्रपत्र जमा करने के दौरान प्रपत्रों की जांच पर्यवेक्षक द्वारा की जा रही है। बात दे कि प्रखंड के दस पंचायतों में होने वाले बिहार जाति आधारित गणना के लिए 39 पर्यवेक्षक व 236 प्रगणकों को बीते दिनों प्रशिक्षित किया गया था। जिसमें प्रखंड के सात पंचायतों के 125 वार्डों में 236 प्रगणक को लगाए गए हैं। जिस वार्ड की जनसंख्या सात सौ से अधिक हैं वहां दो प्रगणक को लगाए गए हैं।जाति आधारित उक्त कार्य में बिहार के शिक्षक, विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका समेत कई स्तर के कर्मी शामिल है।

रिपोर्ट : दीपक कुमार गुप्ता 

No comments