नए साल के अवसर पर पर्यटकों की उमड़ी भीड़, पहाड़ों से लेकर धार्मिक स्थलों तक मुस्तैद दिखी प्रशासन..
कैमूर टॉप न्यूज,रामपुर : नववर्ष के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह पर्यटक और धार्मिक स्थल पर दिखा उमंग। वहीं नववर्ष के अवसर पर कैमूर जिलें के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थल दुर्गावती जलाशय परियोजना,क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट मनाने बांध को देखने व बोटिंग (नौका) का लुत्फ उठाने के लिए सुबह से शाम तक युवकों-युवतियों की काफी मात्रा में भीड़ लगी रही, वहीं विश्व के प्राचीनतम मां मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने भक्तों कि सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रही। जहां लोगों मेंअपार उमंग देखने को मिला। लोगों द्वारा बड़े ही शांति व सौहार्दपूर्ण नववर्ष की शुभकामनाएं दिए। कड़ी सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस आरक्षी अधीक्षक कैमूर के निर्देशानुसार आरक्षी उपाधीक्षक भभुआं सुनील कुमार द्वारा स्थल पर पल पल नजर रखा गया, ताकि कोई घटना न हो। करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था दुरुस्त रखा गया। वहीं रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखा गया। जहां इस नए साल को लेकर कैमूरवासियों में काफी उत्साह दिखा। वही मां मुंडेश्वरी धाम में भगवानपुर थाना अध्यक्ष सहित एसआई मनीष कुमार दल-बल के साथ मुस्तैद रहें।।

Post a Comment