Header Ads

जीटी रोड पर लगा भीषण जाम,10 किमी वाहनों की लंबी कतारें,लोग परेशान..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां :  जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में जीटी रोड के दोनों लेन में गुरुवार को बॉर्डर पर खजुरा से लेकर दुर्गावती बाजार दस किमी दूर तक भीषण जाम लग गया.जाम में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही.जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे दो किमी की दूरी लोगों को घंटों में तय करना पड़ा.इन दिनों जीटी रोड पर आए दिन भीषण जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पङ रहा है.

गौरतलब है कि इन दिनों सिक्स लेन निर्माण का कार्य चल रहा है.इसी कड़ी में कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड इलाके में कई जगहों पर ओवरब्रिज एवं अंडरपास तथा सड़को का निर्माण कराया जा रहा है. मुख्य रोड का कार्य पूर्ण नही होने से कर्मनाशा बाजार सहित जीटी रोड के अन्य जगहों पर बिहार से आने वाले सभी गाड़ियां सर्विस लेन से होकर धीमी गति से गुजर रही है और सर्विस लेन पर रोड निर्माण कंपनियों द्वारा तीन चार जगहों पर ब्रेकर बना दिया गया है. 

जिसके कारण बिहार से आने वाली गाड़ियों का रफ्तार काफी धीमी हो जा रहा है.गुरुवार को खजुरा से लेकर दुर्गावती बाजार तक भीषण जाम लग गई.आलम यह रहा कि जीटी रोड पर करीब 10 किलोमीटर पर वाहनों की लंबी कतारें पहुंच गई. जीटी रोड के दोनों लेन मे भीषण जाम लग गया जिससे दो चक्का वाहनों को भी निकलना मुश्किल हो गया.और यह जाम दिनभर लगा रहा लोगों को दो किमी की दूरी घंटों मे तय करना पड़ रहा है. जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जीटी रोड पर लगे जाम में एंबुलेंस एवं स्कूली वाहन भी घटों फंसी रही.

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments