Header Ads

कैमूर में एसपी ने आदेश जारी कर दो थानों के थानेदार समेत 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर, जानिए किसको मिली किस थाने की कमान..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां /भभुआ : एसपी ललित मोहन शर्मा ने आदेश जारी कर एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया है.पुलिस निरीक्षक मनोज वर्तमान थाना अध्यक्ष अधौरा थाना को प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र,भभुआ बनाया गया है जबकि पुलिस अवर निरीक्षक बाल वृंद प्रसाद थाना अध्यक्ष लोहरा थाना को अधौरा थाना का प्रभारी थाना अध्यक्ष बनाया गया है।वहीं पुलिस अवर निरीक्षक संजीव मुर्मू को दुर्गावती थाना से थाना अध्यक्ष लोहरा थाना की कमान दी गई है .जबकि पुलिस अवर निरीक्षक विजय आनंद पाठक अपर थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था कुदरा थाना से प्रभारी यातायात कार्यालय भभुआ बनाया गया है.
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र, भभुआ श्याम बिहारी राय बीते 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो जाने के कारण परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र, भभुआ के अतिरिक्त प्रभार में रामानंद मंडल पुलिस निरीक्षक थाना अध्यक्ष भभुआ थाना हैं। थानाध्यक्ष भभुआ थाना एवं परिचारी प्रवर के कार्य की महत्व एवं कैमूर जिला बल में पुलिस निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए विचारोंपरांत कैमूर जिला बल के चार पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया जाता है,जिनमें पुलिस निरीक्षक मनोज वर्तमान थाना अध्यक्ष अधौरा थाना को प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र,भभुआ बनाया गया है जबकि पुलिस अवर निरीक्षक बाल वृंद प्रसाद थाना अध्यक्ष लोहरा थाना को अधौरा थाना का प्रभारी थाना अध्यक्ष बनाया गया है।वहीं पुलिस अवर निरीक्षक संजीव मुर्मू को दुर्गावती थाना से थाना अध्यक्ष लोहरा थाना की कमान दी गई है जबकि पुलिस अवर निरीक्षक विजय आनंद पाठक अपर थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था कुदरा थाना से प्रभारी यातायात कार्यालय भभुआ बनाया गया है.
इधर,पुलिस अवर निरीक्षक शक्ति कुमार सिंह अनुसंधान इकाई भभुआ थाना को प्रभारी विधि शाखा पुलिस कार्यालय, भभुआ अतिरिक्त प्रभार डीसीबी शाखा पुलिस कार्यालय,भभुआ, पुलिस अवर निरीक्षक जय कांत प्रसाद यादव अनुसंधान इकाई रामगढ़ थाना से कोर्ट हाजत सुरक्षा प्रभारी अनुमंडल न्यायालय, मोहनिया, पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार मोहनिया थाना से सी सी एस एम यू कैमूर,भभुआ, पुलिस अवर निरीक्षक रितु कुमारी को महिला हेल्पडेस्क मोहनिया थाना से रक्षित अवर निरीक्षक द्वितीय पुलिस केंद्र,भभुआ, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार कोर्ट हाजत सुरक्षा प्रभारी अनुमंडल न्यायालय, मोहनिया से अनुसंधान इकाई करमचट थाना, सहायक अवर निरीक्षक पलट पासवान अनुसंधान इकाई,रामगढ़ थाना से पुलिस केंद्र,भभुआ, सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन दास मालखाना प्रभारी दुर्गावती थाना से पुलिस केंद्र,भभुआ, सहायक अवर निरीक्षक अबु,रुमान अनुसंधान इकाई,मोहनिया थाना से पुलिस केंद्र, भभुआ, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम कांत अनुसंधान इकाई कुदरा थाना से नव पदस्थापन पुलिस केंद्र,भभुआ और सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार राम अनुसंधान इकाई, कुदरा थाना से नवपदस्थापन पुलिस केंद्र,भभुआ में किया गया है।एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि उपरोक्त पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया जाता है कि अपने-अपने नव पदस्थापन स्थान पर 24 घंटा के अंदर योगदान कर योगदान प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें.

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments