राजद चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की हुई बैठक ..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मिशन 2024 चलो गांव की ओर कार्यक्रम का आगाज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा पंचायत से किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत स्तर कार्यालय का उद्घाटन कर किया गया.इसी कड़ी में पंचायत अंतर्गत बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत मिडिया प्रभारी नियुक्त किये गये.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव भोलानाथ सिंह यादव मौजूद रहे ,प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान की देखरेख मे पंचायत अध्यक्ष अरूण शर्मा की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमे पार्टी की निती सिद्धांत की चर्चा सहित संगठन को बुथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई.मौके पर बब्बन श्रीवास्तव,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आनंद कुमार सिंह,पिंकु सिह, पवन सिह, संजय सिंह, सुनील खरवार,रामशीष यादव, संदीप यादव, अमन सिंह, सत्यम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment