Header Ads

गैलेक्सी हॉस्पिटल की ओर से सोनाव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,500 लोगों ने कराई जांच,दवा वितरित..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां : गैलेक्सी हॉस्पिटल दुर्गावती के सौजन्य से रविवार को चांद प्रखंड अंतर्गत सोनाव गांव मे सामुदायिक केंद्र भवन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.चिकित्सा शिविर में गैलेक्सी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मुफ्त परामर्श दिया गया.इस मेडिकल कैंप में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई साथ ही लोगों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया.इस शिविर में करीब 500 लोगों ने अपनी जांच कराई.डॉक्टरों की टीम में मुख्य रूप से गैलेक्सी हॉस्पिटल के संचालक डॉ बाल्मीकि पांडे(जनरल फिजीशियन),डॉ आकांक्षा तिवारी 
(स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर कृष्णकांत तिवारी ( नेत्र विशेषज्ञ)डॉ मनीष पांडे, तथा गैलेक्सी हॉस्पिटल के स्टाफ अनीश तिवारी,मनीष तिवारी,गोपाल जी,संदीप कुमार पटेल आदि मौजूद रहे.इनके द्वारा स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया.मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ-साथ कैंप में आने वाले मरीजों को दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई.इस चिकित्सा शिविर में बुखार,खासी जुखाम,हाइट वेट, बी पी , सुगर ,थायराइड ,ओर्थोपेडिक्स , आदि के साथ साथ  आयरन,कैल्शियम, प्रोटीन मुफ्त में प्रदान की गई. इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों ने कहां की गैलेक्सी हॉस्पिटल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे निशुल्क जांच कर दवा दी गई.यह बहुत ही सराहनीय कार्य है इसके लिए गैलेक्सी हॉस्पिटल को धन्यवाद करते हुए कहा की  इस तरह का शिविर बार-बार लगाया जाना चाहिए.मौके पर रविदास कुमार,ठाकुर बिंद  सतीश बिंद,विजय मल बिंद,राजू गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments