Header Ads

कोयला लदी मालगाड़ी के एक बोगी में लगी आग..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनियां : पीडीडीयू गया रेलखंड के पुसौली रेलवे स्टेशन समीप रविवार को कोयला लदे मालगाड़ी की एक बोगी मे आग गई.सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की वाहन एव जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई.काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.मिली जानकारी के अनुसार कोयला लदी मालगाड़ी बाराडिह से मुगलसराय की तरफ  जा रही थी.जहां रविवार को मालगाड़ी पुसौली स्टेशन के पास पहुंची मालगाड़ी की एक बोगी से धुआं निकलते हुए देखा गया. इसकी जानकारी होते ही रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.रेलवे के अधिकारियों ने  इसकी फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही थोड़े ही देर बाद फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंच गई.फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.उसके बाद वहां से मालगाड़ी को रवाना किया गया इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments