BREAKING : कार को बचाने में सड़क किनारे चाट में पलटी ट्रैक्टर,पलटते ही लगी आग,जलकर राख..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती/भभुआ : कार को बचाने मे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाट में पलट गयी.ट्रैक्टर पलटते ही उसके टंकी से डीजल गिरने लगा जिससे ट्रैक्टर मे आग लग गया.और धू-धू कर जलने लगा. जिसे देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर जलकर स्वाहा हो गया.यह घटना दुर्गावती खमिदौरा गांव के समीप की है.
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती बाजार से ट्रैक्टर कोटसा गांव जा रहा था अभी ट्रैक्टर खमीदौरा गांव से पश्चिम पहुंचा था की एक कार को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जीटी रोड के उत्तर तरफ चाट में पलट गया हालांकि घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया लेकिन ट्रैक्टर पलटते ही डीजल गिरने लगा और ट्रैक्टर में आग लग गया आग लगते ही ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा. थोड़ा ही देर में आग विकराल रूप धारण कर लिया.इसकी जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई.लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया.
उक्त ट्रेक्टर क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी परवेज खान का बताया जाता है.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment