Header Ads

बूथ स्तर पर कमेटी के गठन को लेकर राजद ने की बैठक..

कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : स्थानीय प्रखंड के मंसूरपुर गांव में राजद चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती प्रखंड के मंसूरपुर गांव में मंगलवार को राजद के कल्याणपुर पंचायत अध्यक्ष अफजल शाह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कल्याण प्रकोष्ठ मो हारुन अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रत्येक गांव गांव में जाकर के कमेटी का गठन किया जा रहा है। ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम कर सकें। इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ आनंद कुमार सिंह, लोरिक यादव, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंकू सिंह, सावठ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मुरली मनोहर पांडेय, मनोज राजभर,चेहरिया पंचायत के पंचायत अध्यक्ष अमित सिंह सोनू, बब्बन लाल श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments