जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाल दिया शांति-सुरक्षा का संदेश..
कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया :बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस पब्लिक समन्वय शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए जन सहभागिता बाइक रैली निकाली गई.मंगलवार को मोहनिया एवं दुर्गावती थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर संदेश दिया गया कि बिहार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है. इस मुहिम के माध्यम से बताया गया कि आप अपनी समस्या और सुझाव पूलिस से साझा करें जानकारी दें.हम आपकी सेवा मे है। पुलिसकर्मियों द्वारा निकाले गए रैली के दौरान लोगों को बताया कि सड़क दुर्घटना,आगजनी,मेडिकल इमरजेंसी को सहायता प्राप्त करने के लिए 112 नंबर इमरजेंसी गाड़ी को डायल करें. उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी समस्याओं को रखने के लिए संकुचित रहती है लेकिन पुलिस उनसे अनुरोध करती है कि अपनी तमाम तरह की समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखें.मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से लोगों को शराबबंदी के सफलता पर विचार देने एवं उसे पूर्ण तरह लागू कराने के लिए सुझाव दें.उन्होंने साइबर अपराध जैसी दुर्घटनाओं के बारे में बताया कि इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि वह ठगी का शिकार न हो सके. जिससे पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित हो सके और पुलिस अपनी कार्य कुशलता का परिचय दें.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment