Header Ads

कैमूर मे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस ने पीएम के लिए भेजा..

कैमूर टॉप न्यूज,मोहनियां :  थाना क्षेत्र के मुजान गांव के बधार में मंगलवार को पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ था.जिसे देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी.जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया.मृतक युवक की पहचान मुजान गांव निवासी स्वर्गीय शेर अली अंसारी का पुत्र मुजफ्फर अंसारी उर्फ राजू अंसारी के रूप में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था.इस बीच गांव के बधार में पेड़ पर युवक के शव को फंदे से लटकते देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनिया थाने की पुलिस को दी सूचना मिलते ही मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज कर जांच में जुट गई.


मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments