कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी का चुनाव सम्पन्न
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : प्रखंड में गया निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एमएलसी का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।चुनाव की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा स्नातक मतदाताओं के लिए दो बूथ व शिक्षक मतदाताओं के लिए एक बूथ प्रखंड कार्यालय के अंतर्गत बनाया गया था।प्रखंड क्षेत्र के स्नातक एमएलसी के लिए कुल मतदाता 1439 थे जिसमे 853मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 655 पुरुष व 198महिला मतदाता सम्मिलित रहें।वहीं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भी प्रखंड क्षेत्र से 107वोटर थे जिसमे कुल 99 शिक्षकों ने अपने मतों का प्रयोग किया।स्नातक के मतो में कुल 198 महिला व 655 पुरुषो ने भाग लिया। इस प्रकार कुल 853 मत पड़े। वही शिक्षक मतदान में 28,महिला व 71,पुरुषो ने भाग लिए । इस प्रकार 99 प्रतिशत शिक्षक में और स्नातक में 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment