Header Ads

स्कूल पढाने जा रहे शिक्षक की बाइक मे ट्रक ने मारी टक्कर,मौके पर हुई मौत..

कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया :  थाना क्षेत्र के दादर गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात ट्रक ने एक शिक्षक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार शिक्षक मोहनिया थाना क्षेत्र के भगिनी गांव निवासी विद्यासागर राम बताया जा रहा है जो मिडिल स्कूल दादर के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक विद्यासागर रोज की तरह शुक्रवार की सुबह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर एनएच 30 के रास्ते दादर मिडिल स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे अभी जैसे ही स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए मौके से अपने गंतव्य की ओर भाग निकला। जिससे बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंच गयी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments