समेकित चेकपोस्ट पर 22 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,कार भी जब्त..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढी स्थित समेकित चेकपोस्ट पर रविवार की रात एएलटीफ व पुलिस ने जांच के दौरान एक कार से 22.7 लीटर शराब बरामद किया तथा कार में सवार दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार तस्करों में शिवम कुमार सिंह,ग्राम जीवनपट्टी,थाना बहादुरपुर,जिला दरभंगा,रौशन कुमार,ग्राम बलमप्टपुर,थाना लहरीसराय जिला दरभंगा के निवासी बताये गये है.प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटीलिकर टास्क फोर्स एवं मोहनिया थाने की पुलिस के द्वारा समेकित चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान यूपी की तरफ से एक लाल रंग की कार आते हुए दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो 22.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. तथा पुलिस में कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तथा स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया।उसके बाद पुलिस ने शराब सहित कार को जब्त कर थाने ले आई आगे की अग्रिम कारवाई करने मे जुट गई.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment