कैमूर पहाड़ी पर नक्सल एवं संदिग्ध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान चलाया गया..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में कैमूर पहाड़ी पर नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन में काफी संख्या में एसटीएफ बीएमपी पुलिस के जवान शामिल रहे. कैमूर पहाड़ी पर करीब 50 किलोमीटर जंगल में सर्च अभियान एवं डोमिनेशन करते रहे. हालांकि सर्च अभियान में सब सामान्य पाया गया. गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर पुलिस द्वारा पहाड़ी जंगल इलाकों में नक्सलियों संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ एरिया डोमिनेशन कांम्बिंग सर्च अभियान चलाया गया. एसपी ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में दो टीम का गठन किया गया था.जिसमें एक टीम का नेतृत्व खुद एसपी ललित मोहन शर्मा कर रहे थे दूसरी टीम का नेतृत्व भभुआ के एसडीपीओ शिव शंकर कुमार कर रहे थे. साथ ही काफी संख्या में एसटीएफ पुलिस कर्मी पदाधिकारी मौजूद रहे। पहाड़ी पर जंगल में नक्सल एवं संदिग्ध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए एरिया डोमिनेशन और संघन सर्च अभियान चलाया गया। तथा इसमें आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया. जिससे आमजनों में शांति एवं सुरक्षा का भाव जागृत हुआ इस अभियान के दौरान कहीं से कोई आपत्तिजनक संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई.इस दौरान एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस तरह का एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन नक्सल प्रभावित क्षेत्र कैमूर पहाड़ी पर निरंतर चलाया जाएगा.
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment