Header Ads

कैमूर में ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन एवं परिवहन ने की कारवाई,आठ ओवरलोड बालू ट्रक जब्त..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : जिलाधिकारी के निर्देश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन एवं परिवहन पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है.ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन के खिलाफ रविवार की रात्रि प्रशासन द्वारा जिले मे मोहनियां व दुर्गावती मे जीटी रोड पर जमकर अभियान चलाया. अभियान में  बगैर चालान एवं ओवरलोड आठ ट्रकों को जप्त कर लिया गया.  अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से ट्रक चालकों एवं मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है . जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद सभी विभाग के अधिकारी ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन के खिलाफ सतर्क हो गया है लगातार बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा जा रहा है. अभियान में एसडीएम मोहनिया सत्येंद्र प्रसाद खनिज विकास पदाधिकारी कार्तिक कुमार, खान निरीक्षक नितिन रौशन,मृतुन्जय, कुंदन कुमार अन्य अधिकारी शामिल रहे इस संबंध में खनन निरीक्षक नीतीन रोशन  ने बताया कि जीटी रोड पर अभियान चलाकर आठ बालू लदे ओभरलोड वाहनों को जब्त किया गया है जिसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments