हाईवे पर सुविधाओं का अभाव,सफर करना हुआ अब और महंगा,टोल प्लाजा पर आज से 3-6 प्रतिशत टोल टैक्स में बढोतरी..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : हाईवे पर सफर करना अब और महगा हो गया आधी रात शुक्रवार से टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर वसूली शुरू हो गई है नेशनल हाईवे पर भले ही सुविधाओं में बढ़ोतरी न की गई हो लेकिन 1 अप्रैल से आना-जाना महगा हो गया।हाईवे पर टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले छोटी-बड़ी वाहनों को टोल टैक्स के रूप में अब 3-6 प्रतिशत अधिक राशि का भुगतान कर गुजरना होगा.एनएचआई द्वारा नई दरें शुक्रवार की आधी रात यानी 1 अप्रैल से प्रभावी रूप से लागू कर दी है.टोल टैक्स में वृद्धि होते ही आधी रात से दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत डिड़खिली स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में वृद्धि कर वसूली शुरू कर दी गई है.
हाइवे पर डिङखिली टोल टैक्स का पुरानी दरें एवं नयी दरे
डिङखिली टोल टैक्स की पुरानी दरें एवं नयी दरे एक नजर में पहले कार जीप हल्के वाहन ₹60 रुपए अब भी 60 रूपए। पहले मिनी बस 95 रूपया अब 100 रूपया। पहले बस ट्रक 6 चक्का ₹195 अब 205 रूपए। पहले 10 चक्का से 14 चक्का ₹310 अब ₹325.पहले 14 चक्का से ऊपर के वाहनों का ₹375 अब ₹395 .इसी तरह पहले प्राइवेट वाहन 315 रूपए मे एक माह आते जाते थे आते थे.अब 330 रूपया देना होगा .वहीं फास्ट टैग नहीं रहने पर वाहन स्वामियों को पहले की ही तरह टोल टैक्स दूना देना पड़ेगा. इस संबंध में पूछे जाने टोल टैक्स मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल टैक्स की बढ़ोतरी कर दी गई है और वाहनों से बृद्धि दर से टोल टैक्स लिया जाएगा.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की खास रिपोर्ट

Post a Comment