Header Ads

46 पुरिया हीरोइन के साथ बाइक सवार तीन तस्करों को किया गिरफ्तार ..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : कैमूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 46 पुड़िया हीरोइन के साथ बाइक सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।चैनपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के हाटा से बरामद की है. इस मामले का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर खुलासा की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि चैनपुर पुलिस को सोमवार की संध्या गुप्त सूचना मिली की कुछ युवको हीरोइन की तस्करी खरीद बिक्री कर रहे हैं जिसकी सूचना पर चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया गया. पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल कुमार ग्राम हाटा आजाद नगर,अंकित श्रीवास्तव हाटा वार्ड नंबर नौ, सत्यम पांडे आजाद नगर हाटा तीनों कैमूर के निवासी के रूप में की गई हैं।इन लोगों के पास से 46 पुड़िया हिरोइन बरामद किया गया है साथ मे 1300 नगद एक मोबाइल तथा मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments