Header Ads

जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर में ट्रैलर ने मारी टक्कर,चालक घायल..

कैमूर टॉप न्यूज, मोहनिया : थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह जीटी रोड के किनारे खड़ी एक पानी टैंकर में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी.जिससे टेलर का चालक घायल हो गया ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.आनन-फानन में इलाज के लिए चालक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.राजस्थान निवासी ट्रेलर चालक सबान खान ने बताया कि उड़ीसा से माल लोड कर दिल्ली जा रहा था.मोहनियां पटना मोड़ के पास पहुंचा तभी पहले से एक पानी का टैंकर सड़क किनारे खड़ी थी.ट्रेलर चालक पानी टैंकर को देख नहीं पाया जाकर टैंकर में टकरा गया. जिससे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पानी टैंकर लेकर चालक वहां से भाग निकला.घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई सूचना पाकर  स्थानीय पुलिस एव एन एच आई विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments