ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के समीप सोमवार की सुबह एक ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। घायल युवक जगदानंद राम 21 वर्ष पिता जोगेंद्र राम दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव का निवासी बताया जाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदानंद राम की कर्मनाशा बाजार में सब्जी की दुकान है। वह सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर दुर्गावती जाने के दौरान कर्मनाशा बाजार के पास यूपी की तरफ से आ रहे एक खाली ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद चालक ट्रक जीटी रोड पर ही छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस एनएचआई कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को एनएचआई कर्मियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को रेफर कर दिया।

Post a Comment