Header Ads

कई विभाग के कर्मियों द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाला गया मार्च..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : रविवार को कैमूर जिला के भभुआ एकता चौक से कई विभाग कर्मियों द्वारा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला गया है,उनके द्वारा संकल्प लिया गया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनकी चुनाव एजेंडा में पुरानी पेंशन बहाली को याद दिलाते रहेंगे तथा जब तक पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा,

वहीं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि नेशनल मूवमेंट टीम कैमूर द्वारा पेंशन संवैधानिक मार्च आवाहन पूरे बिहार में किया गया है,जो एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक शांति तरीके से मार्च निकाला गया है जहां सरकार से हम लोगों द्वारा मांग करते हैं कि पुरानी पेंशन को लागू किया जाए,अगर सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं करती है तो यह आंदोलन जारी रहेगा और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी पेंशन को लागू नहीं करती है,

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

No comments