ईद के त्यौहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : ईद के त्यौहार को लेकर दुर्गावती में पुलिस प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह एवं थाना अध्यक्ष दुर्गावती राजीव रंजन सिंह, एसआई सतीश सिंह, प्रभास कुमार, निरंजन राय के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। बताते चलें कि ईद के त्यौहार को लेकर कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें लोगों से शांतिपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाने का अपील किया गया। बता दें कि 22 तारीख को ईद का त्यौहार है जिसे लेकर प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ ईद के त्यौहार को मनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। वही किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा ईद के त्यौहार पर कोई अप्रिय घटना न की जाए उसे लेकर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की भी काफी संख्या में तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ईद के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न प्रतिबद्ध है।
पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment